गायब होती नायाब चुनौटी....!
चुनौटी एक छोटी सी डिबिया होती है जिसमें पान, तंबाकू के लिये गीला चुना रखा जाता है। आमतौर पर चुनौटी तंबाकू रखने के लिये इस्तेमाल होती है। बुढ़े बुजूर्गों के जेबों में आज भी ऐसी छोटी चुनौटी देखने को मिलती है। पहले लकड़ी या पीतल से बनी कलात्मक चुनौटी का चलन था। आजकल प्लास्टिक के छोटी डिबिया में ही चूना तंबाकू रखा जाने लगा है। चुनौटी अब धीरे धीरे गायब होती जा रही है।
![]() |
| चुनौटी- छायाचित्र सौजन्य शकील रिजवी भाई। |
बस्तर की घड़वा कला अपनी सुंदर कलाकृतियों के कारण पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। घड़वा कला से बनी यह चुनौटी बेहद आकर्षक एवं नायाब लग रही है। चुनौटी की इस तस्वीर को कैमरे में कैद किया शकील रिजवी भाई ने। मीन आकृति एवं मछली की शल्कों को बेहद ही शानदार तरीके से सांचे में ढालकर चुनौटी बनाई गई है। मछली के मुख पर लकड़ी का गुटका भी लगाया गया है।
यह चुनौटी बस्तर की घड़वा कला की शानदार कलाकृति है। आकार में थोड़ी बड़ी है किन्तु बेहद ही अनमोल एवं संग्रह योग्य है। प्राय चुनौटी शंखाकार ही होती है किन्तु अन्य आकारों की भी चुनौटी बनाई जाती है। लकड़ी से बनी हुई चुनौटी आज भी कुछ लोगों के पास देखने को मिलती है। लकड़ी की चुनौटी में खुदाई कर विभिन्न तरह की आकृतियां बनाई जाती है जिससे बस्तर की काष्ठकला की उन्नत तकनीक का पता चलता है। आप ने कभी ऐसी कोई चुनौटी देखी हो तो उसकी फोटो जरूर भेजिये।
छायाचित्र सौजन्य शकील रिजवी भाई।
ओम सोनी दंतेवाड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें